
Jamshedpur : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की LBSM कॉलेज इकाई द्वारा कॉलेज गेट पर गुरुवार को CAA के समर्थन में एक सभा की गयी. सभा की अध्यक्षता कॉलेज इकाई के अध्यक्ष दीपक साह ने की. अभाविप ने इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र समुदाय के बीच जाकर CAA के बारे में विस्तृत जानकारी दी. सभा में उपस्थित विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रोहित शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित पड़े इस बिल को कानून का रुप देकर भारत ने विश्व भर के देशों के बीच से शरणार्थियो की समस्या का अंत कर मानवता के लिए एक जन कल्याणकारी पहल की है. दूसरे देश भी ऐसे कानून लाकर विश्व से शरणार्थियों की समस्या का अंत कर सकते हैं. विपक्ष वेबजह इस कानून को लेकर पूरे देश मे माहौल खराब कर रहा है, जिसका विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में निंदा करता है. कुछ राजनीतिक संगठन इस बिल का विरोध कर भारत की संस्कृति में व्याप्त शांति और उपकार की भावना को दूषित कर रहे हैं. सभा में परिषद के जिला sfd प्रमुख सुधांशु शुभम, महानगर SFS प्रमुख अभिषेक प्रसाद, कॉलेज इकाई अध्यक्ष दीपक कुमार, सन्नी कुमार, पूर्व नगर मंत्री सूरज सिंह, राहुल कुमार, हिमाद्रि गोप, रिम्पी कुमारी, पिंटू, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार, दीपक भट्ट समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.






