
जमशेदपुर : टाटा स्टील में वैसे संयुक्त कार्यप्रणाली का दुनिया में नाम है. ज्वाइंट डिपार्टमेंट काउंसिल (जेडीसी) एक ऐसी प्रणाली है, जिसके कारण टाटा स्टील में औद्योगिक शांति बरकरार है. लेकिन मंगलवार को टाटा स्टील के कोक प्लांट में इसको लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के लोगों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. दरअसल, जेडीसी की मीटिंग मंगलवार को हुई. इस दौरान विभागीय चीफ रंजन सिंह भी थे. रंजन सिंह के साथ जेडीसी के चेयरमैन विभाष शुक्ला, कमेटी मेंबर सीएस झा, संतोष महंती, आरसी झा समेत सारे लोग मौजूद थे. इस मीटिंग के दौरान ही गंदगी का मुद्दा उठा कि प्लांट में गंदगी हो जा रही है. कमेटी मेंबर संतोष महंती ने इस मुद्दे को उठाया. इस पर सीएस झा ने कहा कि कोक प्लांट के ही दूसरे सेक्शन से लेकर वहां फेंक दिया जाता है, जिस कारण गंदगी जमा हो जाता है. इसको लेकर चीफ ने कहा कि यह प्रोसेस का हिस्सा है. उसको लाकर वहां से उसका डिस्पोजल होता है, जब एक ही विभाग है तो फिर उसको अलग अलग नहीं देखा जाना चाहिए. लेकिन सीएस झा ने इस पर कड़ी आपत्ति हुई. इस पर चीफ ने कह दिया कि ऐसा लूज टॉक करने की जरूरत क्या है, आगे बात कीजिये. इसको पकड़कर सीएस झा ने आपत्ति जतायी कि आप मीटिंग में इस तरह लूज टॉक कैसे कह सकते है. इसको लेकर जेडीसी चेयरमैन विभाष शुक्ला ने भी आपत्ति जतायी और कहा कि यह गलत है. इसके बाद चीफ मीटिंग से उठे और वहां से चले गये, जिसके बाद मीटिंग वैसे ही समाप्त हो गयी. इसके बाद से मामले को लेकर सारे कमेटी मेंबर टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंच गये. यूनियन में जाकर इन लोगों ने कोक प्लांट के चीफ की शिकायत की. इस पर यूनियन अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने कहा कि मैनेजमेंट के आला अधिकारियों से बातचीत की जायेगी. इसको लेकर धैर्य रखें. हालांकि, इस बारे में मैनेजमेंट का पक्ष नहीं लिया जा सका है.




