• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 18, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-sons-wins-air-india-bid-टाटा संस को वापस मिली एयर इंडिया, 18 हजार करोड़ की बोली लगाकर 68 साल बाद टाटा ने अपना एयर इंडिया वापस ले लिया, रतन टाटा बोले-आज जेआरडी टाटा जीवित होते तो खूब खुश होते, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले-जेआरडी को यह टाटा समूह की श्रद्धांजलि

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा समूह के चेयरमैन जेआरडी टाटा द्वारा एयर इंडिया के कर्मचारियों को संबोधित करने की पुरानी तस्वीर, जब टाटा एयर इंडिया का संचालन करती थी.

जमशेदपुर/नयी दिल्ली/मुंबई : टाटा संस की टाटा समूह ने एयर इंडिया को अपने नाम कर लिया है. यह घर वापसी है. करीब 68 साल के बाद टाटा समूह की फिर से एयर इंडिया हो गयी है. 18 हजार करोड़ की बोली लगाकर टाटा समूह ने इसकी शत-प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद ली है. एयर इंडिया के लिए स्पाइसजेट के लिए अजय सिंह ने 15 हजार करोड़ रुपये की बोली लगायी थी, जिसमें वे पिछड़ गये और टाटा समूह ने वापस एयर इंडिया को अपने नाम कर लिया है. निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआइपीएएम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि यह ट्रांजैक्शन दिसंबर 2021 तक पूरा हो जायेगा. टाटा के हाथ एयर इंडिया दे दी जायेगी. टैलेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से टाटा समूह ने एयर इंडिया के लिए बोली लगायी थी. इस कंपनी की स्थापना मुख्य रुप से इसी काम के लिए अगस्त 2020 में की गयी थी. (पूरी खबर नीचे देखें)

जेआरडी टाटा भारत के पहले कॉमर्शियल पायलट थे, जिनका लाइसेंस यहीं था.

आपको बता दें कि एयर इंडिया को अक्टूबर 1932 में टाटा समूह ने ही शुरु की थी. वर्ष 1947 में जब देश आजाद हुई तो देश को एक राष्ट्रीय एयरलाइंस की जरूरत महसूस हुई थी. टाटा समूह के चेयरमैन के तौर पर जेआरडी टाटा आसीन थे. ऐसे में भारत सरकार ने सबसे पहले एयर इंडिया के 49 फीसदी हिस्सेदारी को अधिग्रहित कर लिया था. इसके बाद 1953 में भारत सरकार ने एयर कारपोरेट एक्ट को पास किया और टाटा समूह से इस कंपनी में सारी हिस्सेदारी ले ली थी. इसके बाद से भारत सरकार के नागर विमानन विभाग द्वारा ही इसका संचालन किया जाता था. कालांतर में यह घाटे में चला गया. इसके बाद भारत सरकार ने फैसला लिया कि इसकी शत-प्रतिशत हिस्सेदारी को बेच दिया जायेगा क्योंकि एयर इंडिया पर 65 हजार 562 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज हो गया था. एयर इंडिया स्पेसिफिक अल्टरनेटिव मैकेनिज्म पैनल ने एयर इंडिया की बोली लगाने का फैसला लिया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई महत्वपूर्ण मंत्री शामिल थे. सरकार को इस डील में 2700 करोड़ रुपये का नगद मिलेगा. वर्तमान में एयर इंडिया के पास 4400 घरेलू उड़ानें है और विदेशों में 1800 लैंडिंग और पार्किंग स्लॉट का कंट्रोल भी है. (पूरी खबर नीचे देखें)

पहला हवाई जहाज लाने के बाद जेआरडी टाटा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा-जेआरडी टाटा को श्रद्धांजलि, जिनकी यादें इस एयररलाइंस से जुड़ी है
एयर इंडिया को वापस टाटा संस को मिल जाने पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने खुशी जाहिर की है. एन चंद्रशेखरन ने अपने बयान में कहा है कि टाटा समूह को एयर इंडिया के बिड में विजेता घोषित किया गया है. यह ऐतिहासिक पल है कि जब टाटा समूह भारत की पहचान कही जाने वाली एयररलाइंस का संचालन करेगी. उन्होंने कहा है कि वे इसको वर्ल्ड क्लास एयरलाइंस बनाना चाहते है. उन्होंने इस अवसर पर टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और भारत रत्न जेआरडी टाटा को याद किया और कहा कि वे इस वक्त जेआरडी टाटा को याद करते है और उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते है, जिनकी यादें इस एयरलाइंस से जुड़ी है. (पूरी खबर नीचे देखें)

रतन टाटा का संदेश.

रतन टाटा ने ट्विटर पर जेआरडी टाटा की एयर इंडिया से उतरते हुए तस्वीर जारी की है और कहा-एयर इंडिया की वापसी का स्वागत
टाटा संस को वापस एयर इंडिया मिल जाने पर टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा ने खुशी का इजाहर किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जेआरडी टाटा की एयर इंडिया के साथ की तस्वीर को साझा किया है, जिसमें उनके साथ एयर इंडिया की तमाम एयर होस्टेस दिख रही है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि टाटा समूह का एयर इंडिया का बिड जीतना काफी महत्वपूर्ण और महान खबर है. इस बिड़ के जीतने से एयर इंडिया वापस से मजबूत होगी जबकि टाटा समूह की एयरलाइंस सेवाओं में मजबूत धाक बाजार में बनाने में भी मदद करेगी. उन्होंने कहा है कि एक वक्त था जब दुनिया में एयर इंडिया की पहचान होती थी और एक सम्मान था. उन्होंने कहा कि इसके सम्मान को वापस दिलाना टाटा समूह का प्रयास होगा, जो पहले हुआ करती थी. उन्होंने कहा कि जेआरडी टाटा आज हमारे बीच अगर होते तो काफी खुश होते. उन्होंने सरकार को भी बधाई दी है कि उन्होंने निजी हाथों में इस तरह की सेवाओं को सौंपने का फैसला लिया है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी

October 8, 2026
Next Post
tata-motors-workers-news-टाटा मोटर्स में 14 और 15 अक्तूबर को रहेगी छुट्टी, रविवार को कर्मचारियों को करना होगा ड्यूटी, क्या है ड्यूटी में किये गये बदलाव जानें

tata-motors-workers-news-टाटा मोटर्स में 14 और 15 अक्तूबर को रहेगी छुट्टी, रविवार को कर्मचारियों को करना होगा ड्यूटी, क्या है ड्यूटी में किये गये बदलाव जानें

tata's-on-the-way-to-new-success-फोर्ड मोटर्स के चेयरमैन ने एक वक्त रतन टाटा को '''टाटा इंडिका'' फेल होने पर उपहास उड़ाया था और कहा था-जब पैसेंजर कार बनाने का कोई अनुभव नहीं था तो ये बचकाना हरकत क्यों की, आज उसी फोर्ड मोटर्स को खरीदने की तैयारी में है रतन टाटा की कंपनी टाटा मोटर्स, जानें क्या है यह नया ब्रेक

singhbhum-chamber-demands-सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोग डीसी से मिले, कहा-वीकेंड लॉकडाउन समाप्त करें, रात दस बजे तक दुकानें खोलने दें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News