
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने 14 अक्तूबर को कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दी है. 15 अगस्त के बदले यह छुट्टी दी गयी है क्योंकि उस दिन रविवार पड़ गया था, जिस कारण 14 अक्तूबर को 15 अगस्त के बदले छुट्टी दी गयी है. 15 अक्तूबर शुक्रवार को भी विजयादशमी की छुट्टी रहेगी, जो वेतनयुक्त छुट्टी होगी. 17 अक्टूबर रविवार को उसके बदले कर्मचारियों को काम करने को कहा गया है. चूंकि, वर्कऑर्डर कंपनी के पास पहले से ही है, इस कारण रविवार को काम पर कर्मचारियों को बुलाया गया है, जिसके बदले कंपनी की ओर से एक दिन की छुट्टी दी जायेगी, जिसकी जानकाकरी बाद में घोषित होगी. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह ने यह एक सरकुलर जारी कर कर्मचारियों को दी है.





