
जमशेदपुर : टाटा स्टील को भारत के सौ बेस्ट कंपनियों में शुमार किया गया है, जहां महिलाओं के लिए कामकाज करने के लिए उचित स्थान और सम्मान है. लिंग के आधार पर किये गये एक स्टडी रिपोर्ट में भारत की कंपनियों का अध्ययन किया गया था, जिसमें टाटा स्टील को बेस्ट कंपनी माना गया है, जहां महिलाओं के लिए सुरक्षित काम है और माहौल भी है. इस अध्ययन के तहत यह देखा गया कि किस तरह लैंगिक समानता को लेकर काम किया जा रहा है और महिलाओं के लिए क्या कुछ सुविधाएं कंपनी में है. किस तरह मां भी काम करते हुए अपने घर और बच्चे की देखरेख कर सकती है या फिर किस तरह उनके कैरियर को सुरक्षित किया जा सकता है. सुरक्षा और सेफ्टी पर खास तौर पर फोकस किया गया है. इसके अलावा बहाली और वर्किंग फोर्स के बारे में अध्ययन किया गया है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने कहा कि यह अवार्ड पाकर वे लोग काफी गौरांवित महसूस कर रही है. टाटा स्टील का मानना है कि लैंगिक समानता टाटा स्टील के काम का हिस्सा है और इस दिशा में टाटा स्टील लगातार काम कर रही है. उन्होंने दोहराया कि आने वाले 2025 तक कर्मचारियों और अधिकारियों का जो काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या है, उसकी संख्या को 25 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य है. 2025 तक 25 फीसदी महिलाएं यहा काम कर सकेंगी. टाटा स्टील की ओर से माइंस में भी महिलाओं को काम दिया गया है, जहां उनके लिए काम की सुरक्षा दी गयी है. इसके अलावा वीमेंन मेटल के तहत लड़कियों को बेहतर कैरियर के लिए स्कॉलरशिप भी दिया जाता है. इसके अलावा महिलाओं के बेहतर काम की संस्कृति विकसित करने के लिए बच्चों की देखरेख के लिए छुट्टी, नर्सिंग ब्रेक, मासिक धर्म को लेकर छुट्टी, सरोगेसी छुट्टी, मातृत्व अवकाश भी दिया जाता है. बेस्ट कंपनी फॉर वीमेंस इन इंडिया का अवार्ड 2016 में शुरू किया गया था. लगातार इस अवार्ड को कई कंपनियों को दिया गया है. कुल 300 कंपनियों की ओर से इसके लिए आवेदन दिया गया था.














