
जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मंगलवार को दीपावली मिलन समारोह चैम्बर भवन में आयोजित किया गया. इस दीपावली मिलन समारोह में अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं टाटा स्टील यूटिलिटीज (जुस्को) के प्रबंध निदेशक तरूण डागा तथा समाजसेवी अरूण बाकरेवाल उपस्थित थे. इस मौके पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, गौतमचन्द्र गोलछा, निर्मल काबरा, अशोक भालोटिया भी इस दौरान उपस्थित रहे. दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने इस दौरान स्वागत भाषण दिया तथा मंच संचालन मानद महासचिव मानव केडिया ने किया. चैम्बर पदाधिकारियों ने आये हुये अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

अतिथियो ने समारोह में उपस्थित होकर चैम्बर द्वारा सदस्यों के समन्वय और मनोरंजन हेतु आयोजित दीपावली मिलन समारोह और इस तरह के अन्य आयोजन हेतु शुभकामनायें दिया और समारोह का आनंद लिया. समारोह में चैम्बर सदस्यों के परिवार तथा अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. दीपावली मिलन समारोह-2021 में काफी संख्या में सदस्यगण अपने परिवार सहित सम्मिलित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सहभोज का आनंद लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, दिलीप गोलछा, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, सांवरमल शर्मा, पीयूष चौधरी, कोषाध्यक्ष किषोर गोलछा तथा समारोह के संयोजक के रूप में सचिव भरत मकानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर चैम्बर सदस्य अपने परिवार सहित सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समारोह एवं सहभोज का आनंद लिया.






