
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारी के बच्चों और रजिस्टर्ड रिलेशंस के लिए नयी बहाली निकाली है. इसके तहत टाटा स्टील के एविएशन डिपार्टमेंट में यह बहाली निकाली गयी है. एविएशन डिपार्टमेंट के जूनियर एयरक्राफ्ट टेक्निशियन के लिए यह बहाली निकाली गयी है. इसके तहत टाटा स्टील के कर्मचारी के बेटे, पत्नी, बेटी और दामाद भी अपना आवेदन दे सकते है. वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी की पत्नी को भी आवेदन देने का अधिकार दिया गया है. इसके अलावा कंपनी के स्कीम के तहत कंपनी से अलग हो चुके कर्मचारियों के रजिस्टर्ड रिलेशंस वाले लोग भी अपना आवेदन दे सकते है. इसके लिए न्यूनतम योग्यता डीजीसीए (भारतीय विमानन प्राधिकार कमेटी) से मान्यता प्राप्त तीन साल का एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कैटेगोरी ए और सी की डिग्री की जरूरत होगी. इसके लिए तीन साल का अनुभव होना जरूरी है. किंग एयर और पिलाटस और बेल हेलीकॉप्टर या सीएएमओ का काम दो साल तक कर चुके लोगों को इसमें प्राथमिकता दी दजायेगी. 1 नवंबर 1986 से 1 नवंबर 2003 के बीच जन्मे लोग इसके लिए आवेदन कर सकते है. इसके तहत बहाल व्यक्ति की बहाली एनएस 5 ग्रेड में होगा, जिसका वेतनमान 19655 रुपये से लेकर 31455 रुपये होगा जिसका सालाना इंक्रीमेंट 590 रुपये होगा. बहाल व्यक्ति को मेंटेनेंस असिस्टेंट 2 के पद पर बहाल किया जायेगा. इसकी बहाली सेलेक्शन कमेटी और मेडिकल परीक्षा के बाद ही किया जायेगा. इसके लिए कोई भी अपना आवेदन जमा करने के बाद इंटरव्यू के लायक होंगे तो वे लोग सेलेक्ट होंगे. इसके लिए आवेदक 21 नवंबर तक www.tatasteel.com/careers/work-with-us/tata-steel-india-careers/ पर क्लिक कर जमा कर सकते है. कर्मचारियों के रजिस्टर्ड रिलेशन और अन्य के अलावा बाहली लोग भी अपना आवेदन जमा कर सकते है. इसके तहत सामान्य व्यक्ति का जन्म 1 नवंबर 1989 से 1 नवंबर 2003 के बीच और एससी और एसटी आवेदक का जन्म 1 नवंबर 1986 से 1 नवंबर 2003 के बीच होना चाहिए. इसके अलावा सारे नियम एक जैसे ही है.





