
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एनआरसी और सीएए के पक्ष में हिंदूवादी संगठनों की बड़ी सभा हुई. इस दौरान हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया. सारे लोगों ने एनआरसी-सीएए का जोरदार स्वागत किया. साकची आमबगान मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटी. हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले लोगों ने हिंदू समाज को एकजुट होने की अपील की. हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, महामंत्री चिंटू, अक्षय कोड़ा, मनीष हिंदुतानी, शशि सिंह, अमित पाठक के नेतृत्व में साकची आमबागान में सामूहिक नेतृत्व एकत्रित हुए और भव्य रूप से माँ भारती की आरती की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएए पर प्रकाश डालते हुए रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि आज देश पौराणिक वैभव प्राप्त करने की ओर अग्रसर है.

प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री तथा सरकार द्वारा विश्व भर के हिंदूओ को धार्मिक प्रताड़ना से बचाने एवं बाहरी घुसपैठ को रोकने के लिये नागरिकता संशोधन कानून (सीएए ) लाया गया है, जिसका कुछ असामाजिक एवं राष्ट्रद्रोही तत्व षड़यंत्र के तहत विरोध कर रहे है, जिसे हिन्दू उत्सव समिति किसी भी परिस्थिति में सफल नही होने देगी. साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश की सरकार के गठन के पश्चात हिन्दू उत्सव समिति द्वारा एक विशाल रैली कार्यक्रम सीएए के समर्थन में किया जाएगा, जिसका गवाह यहां की जनता बनेगी.

इस कार्यक्रम में आलोक कुमार मुन्ना, शंकर रेड्डी, वीर सिंह, मनीष हिंदुस्तानी, अरुण सिंह, संजय कुमार, शक्ति कुमार, नेहा झा, प्रिति जी, राजपति देवी, धर्मेंद्र प्रसाद, मनप्रीत सिंह, राजू कुमार, गोपी, कन्हैया कुमार, अभिमन्यु, रत्नेश सिंह, समरेश सिंह, महेश सिंह, राणा जी सहित सिख समाज, भईया समाज, अग्रवाल समाज, यदुवंशी समाज सहित सभी समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे.







