
जमशेदपुर : देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ आहूत हड़ताल में जमशेदपुर के मजदूर नेता और कार्यकर्ता से लेकर आम मजदूर भी शामिल होंगे. इसको लेकर तैयारी कर ली गयी है. केंद्र सरकार के खिलाफ मजदूर संगठनों के आह्वान पर ट्रेड यूनियन के नेता और कार्यकर्ता जमशेदपुर के टिनप्लेट यूनियन सभागार में एक बैठक की.

इस बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता और इंटक के राष्ट्रीय पदाधिकारी राकेश्वर पांडेय ने की. इसके अलावा इस बैठक में इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव और कांग्रेस के जमशेदपुर अध्यक्ष विजय खां समेत अन्य लोग मौजूद थे. 8 जनवरी को सारे लोग हड़ताल में शामिल होंगे. इस बैठक में इंटक, सीटू, एटक, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, रक्षा, रेलवे समेत तमाम यूनियनों के पदाधिकारी शामिल थे.








