
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की अधीकृत यूनयिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग मंगलवार को हुई. चुनाव के बाद का यह पहला कमेटी मीटिंग हुई. बैठक में अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह के साथ-साथ सभी कमिटी मेम्बर आफिस बियरर शामिल हुए. इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने किया. बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आज कि यह बैठक रूटीन बैठक है. बैठक के माध्यम से रोजमर्रा की समस्याओं एवं नए सुझाव पर विचार विमर्श हो पाता है. साथ ही साथ 1 अप्रैल से वेतन समझौता लंबित होने जा रहा है इसलिए हमें समय पर वेतन समझौता करने के लिए लगातार कमेटी मेंबरों द्वारा सुझाव आते रहे है. इस बैठक में भी वेतन समझौता से संबंधित सुझाव सभी लोग संक्षिप्त रूप से रख सकते हैं. उसके बाद कमेटी मेंबरों ने अपना विचार देते हुए कहा कि वेतन समझौता सही समय पर होना चाहिए. 15 वर्ष से ऊपर कार्य करने के बाद रिटायर करने वाले कर्मियों को भी घड़ी प्रदान करने विचार आया. बस सेवा में सुधार कंपनी में कार्य के संबंध में कई विचार सामने आए. कई वित्तीय सुझाव भी कमेटी मेंबरों द्वारा दिया गया. सभी कमेटी मेंबर के विचार और सुझाव को महामंत्री आरके सिंह ने एक-एक कर विश्लेषण किया और आवश्यकतानुसार जवाब भी दिए. प्रबंधन से बात कर सभी समस्याओं का निराकरण का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया. कुल मिलाकर सभी कमेटी मेंबरों की यही मांग थी कि वेतन समझौता सही समय पर कराया जाए. एरियर की नौबत ना आए और समय से ही बढ़ा हुआ राशि वेतन में सम्मिलित होकर मिले, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए. महामंत्री आरके सिंह ने इस संबंध में कहा कि वेतन समझौता के लिए एक पत्र प्रबंधन को दिया जा चुका है. यूनियन की तरफ से पूरा प्रयास होगा कि समय से वेतन समझौता कराया जाए. लेकिन समझौता द्विपक्षीय होता है, दोनों पक्ष के सभी बिंदुओं पर सहमति के बाद ही समझौतापूर्ण हो पाता है. आरके सिंह ने कहा कि वे लोग पूरी कोशिश करेंगे कि सबकी भावना के अनुसार सही समय पर वेतन समझौता हो और मजदूरों को हित की रक्षा करते हुए एक बेहतर समझौता यूनियन करने का प्रयास करेगी. आरके सिंह ने आह्वान किया कि सब अपनी एकता इसी तरह बनाए रखें. अपने अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि हाल में जो हम लोग चुनाव कराए उसमें सभी कमेटी मेंबर और तमाम मजदूर साथी जिस तरह से कोविड-19 का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दिए हैं, उसके लिए सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं. जो लोग नए चुनकर आए हैं, उनसे और पुराने लोगों से भी यह आशा रहेगी कि यूनियन के प्रोटोकॉल के तहत आप अपनी बात को अपने सुझाव को रखें एवं मजदूर हित में लगातार कार्य करते रहें. आप सभी की एकता एक बेहतर समझौता के लिए हम लोगों को प्रेरित करती रहती है. सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि नई और मजबूत टीम बनकर आप लोग आए हैं और पहला बड़ा कार्य आपके जिम्मे वेतन समझौता है. वेतन समझौता लंबे समय तक आपके और आपके परिवार को प्रभावित एवं विकसित करने का माध्यम होता है. कई बार जो चीजें सामने नहीं दिखाई देती वह भी आपके लिए बहुत जरूरी होता है. पिछले दिनों यूनियन ने जो सोशल सिक्योरिटी स्कीम लागू किया है, उसका लाभ या फिर एमओपी जो लागू किया गया, उसका लाभ अब लोगों को सामने आने लगा है इसीलिए धैर्यपूर्वक वेतन समझौता पर काम करें. यूनियन एक बेहतर वेतन समझौता तमाम मजदूरों के सामने लाने का काम करेगा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया सभा का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. बैठक के समापन राष्ट्रीय गान के साथ की गयी.
इस बैठक में विभिन्न कमेटियों की भी घोषणा महामंत्री द्वारा किया गया जो निम्नलिखित है:- (नीचे देखे कमेटी की सूची)

- ज्वाइंट मैनेजमेंट कॉउंसिल (जेएमसी)-अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री राजेश कुमार सिंह (आरके सिंह) , विनोद कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, अजय भगत, हरदीप सिंह सैनी, शिव नारायण सिंह, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा.
- सेवानिधि योजना कमिटी-महामंत्री आरके सिंह, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, एसएन सिंह.
- लीव बैंक कमिटी-बिनोद कुमार शर्मा, हरदीप सिंह सैनी, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा.
- मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटी-अनिल कुमार शर्मा, अजय भगत, अमित कुमार, हरदीप सिंह सैनी, मनोज कुमार शर्मा.
- इंप्लाइज बस ट्रांसपोर्ट कमिटी-मनोज कुमार, अमित कुमार, राकेश रोशन दुबे, पवन कुमार सिंह, कामेश्वर प्रसाद शर्मा.
- मेडिकल एडवाइजरी कमिटी-एसएन सिंह, हरदीप सिंह सैनी, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, पवन कुमार सिंह, राकेश रोशन दुबे, संतोष कुमार जायसवाल.
- कैंटीन मैनेजिंग कमिटी-एसएन सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार दास, एमके सिंह, नवीन कुमार.
- जनरल वेलफेयर कमिटी-एसएन सिंह, अनिल कुमार शर्मा, बिनोद कुमार शर्मा, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, पीके मोहन्ती.
- एपेक्स लेवल प्लांट सेफ्टी कमिटी-पीके मोहन्ती, अशोक कुमार उपाध्याय, एमके सिंह, रवि कुमार जायसवाल, सिंटू कुमार, चंद्रकांत सिंह, अरविंद कुमार सिंह, लाल बाबू प्रसाद.






