
जमशेदपुर : देश के जाने माने उद्योगपति और आरएसबी समूह के एमडी एसके बेहरा ने इसे नए भारत का बजट कहा. वित्तीय वर्ष 2022 में 9.2 का जीडीपी बढ़ोत्तरी लक्ष्य, भारत जैसी बड़ी इकॉनमी के लिए उच्चतम है. आत्मनिर्भर भारत के लिए 14 सेक्टर्स में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन, से 6 मिलियन नौकरियों तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 19500 दिया गया. डिजिटल तथा क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा दिया गया. 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंक, पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग सेवाओं का आरंभ, सड़क और रेल संरचना का विकास, 4 जगहों पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण और इसीएलजीएस के अवधि का विस्तार तथा अतिरिक्त 50,000 करोड़ रुपये का विस्तार स्वागत योग्य कदम है. पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान, किसानों को एमएसपी के रूप में 2.37 ट्रिलियन का सीधा भुगतान करने जैसी योजनाएं स्वागत योग्य है और विकास के साथ साथ जनहित में उठाये गये कदम है. एमएसएमई को दो ट्रिलियन का प्रावधान, नार्थ ईस्ट के विकास के लिए योजनाएं, इनकम टैक्स रिटर्न्स में सुधार हेतु 2 साल की छूट, सहकारी समितियों के टैक्स में कमी, राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए टैक्स में लाभ, कॉर्पोरेट टैक्स में सरचार्ज में कमी, स्टार्टअप्स, इलेक्ट्रिक वाहनों, आदि को बढ़ावा देने की योजनाएं, विकासशील बजट का द्योतक है. आरएसबी के एमडी ने कहा कि कुल मिलाकर कहें तो ये एक समग्र बजट है, जिसमे भारत निर्माण की कोशिश भी है तो सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ जरूर है. सरकार ने आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर भरपूर निवेश किया है, जिससे ऑटो सेक्टर, स्टील सेक्टर, का भी काफी विकास होगा.





