
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोमैटो के कर्मचारियों और डिलीवरी ब्याय हड़ताल पर रहे. वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है. इसके बाद से जोमैटो का डिलीवरी बंद हो चुका है. ये सारे लोग बिष्टुपुर जी टाउन मैदान में जमा होकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया. इन लोगों ने बताया कि उनकी आमदनी पहले 1100 रुपये प्रतिदिन हो जाती थी, जिसमें पेट्रोल का खर्च निकालते थे. इंसेंटिव उनकी असल आमदनी थी, लेकिन अब उसको भी बंद कर दिया गया है. उनका वेतन की कटौती कर दी है. डिलीवरी ब्याय के मुताबिक, कुछ दिनों पहले उनके बेसिक पे आउट 25 रुपये से घटाकर 22 रुपये कर दिया गया है. 22 रुपये करने के बाद अब उनका इंसेंटिव भी हटा दिया गया है. पेट्रोल की कीमत बढ़ चुकी है. ऐसे में उनको काम करना मुश्किल हो रहा है. इन लोगों ने बताया कि अगर कंपनी इंसेंटिव नहीं दे सकती तो बेसिक पे आउट प्रत्येक आर्डर पर 60 रुपये और 10 रुपये डिस्टेंस पे किया जाये, नहीं तो वे लोग हड़ताल को बरकरार रखेंगे. इस मामले को लेकर जोमैटो प्रबंधन की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है.





