
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर पंचायत के बरडीकानपुर गांव से कालापाथर गांव जाने वाली कच्ची सड़क काफी जर्जर हो चुका है. सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं. बरसात के दिनों में उक्त सड़क पर ग्रामीणों को पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गांव के ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क निर्माण को करने के लिए सांसद और विधायक को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है परंतु अब तक किसी ने भी पहल नहीं किया है. कहा कि इस सड़क से ग्रामीण और स्कूली बच्चे स्कूल से गांव आना जाना करते हैं. पिछले वर्ष स्कूली छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण कराने के लिए कच्ची सड़क पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया था. सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. सड़क निर्माण मुद्दे को लेकर ग्रामीण अब आंदोलन के मूड में हैं.




