
जमशेदपुर : टाटा संस और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिवस के मौके पर जमशेदपुर के कदमा-सोनारी लिंक रोड के नये लुक और नयी व्यवस्था को समर्पित किया गया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता के साथ इसका उदघाटन किया. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी तरुण डागा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पूरे नये लुक का जायजा लिया.(नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)
उनको आने जाने के लिए तो वाकिंग ट्रैक पर गोल्फ कार्ट (छोटी गाड़ी) रखी गयी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वे पैदल चल सकते है. इसके बाद वे पैदल ही वहां से वाकिंग ट्रैक को देखा. इसके बाद वे वहां बनाये गये नये फिटनेस एवेन्यू का उदघाटन किया, जो पहले पार्क था, जिसमें लोगों के एक्सरसाइज के लिए 24 घंटे के लिए खोल दिया गया है. उन्होंने पूरे पार्क का जायजा लिया और वाकिंग कर सभी लोगों के साथ जायजा लिया. इस दौरान उनकी सहृदयता ने सबका दिल जीत लिया. उनका स्वागत मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यहां बयान दिया कि टाटा स्टील और टाटा समूह ने काफी बेहतर काम किया है. यह उनका भी डिमांड था, जिसको पूरा किया गया. जनता इसका लाभ उठा सकेगा. टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर के निवासियों के लिए एक आदर्श उपहार दिया गया है. फिटनेस एवेन्यू में 20 इक्विपमेंट, ऐप आधारित साइकिल स्टैंड, सार्वजनिक सुविधाओं आदि के साथ ओपन जिम की सुविधा है. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)
इसका लोग जब चाहे उसका इस्तेमाल कर सकता है. टाटा स्टील प्रत्येक वर्ष टाटा समूह की अन्य कंपनियों के साथ संस्थापक की जयंती और मूलत: सामुदायिक कल्याण के साथ औद्योगिक भविष्य के प्रति उनके विज़न का जश्न मनाती है. इस वर्ष के लिए संस्थापक दिवस की थीम लाइफ@टाटा स्टील है जो जीवन को दर्शाती है जहां पेशा जुनून से मिलता है, महत्वाकांक्षा करुणा से मिलती है और काम के साथ फुर्सत के पलों का आनंद भी है. इसका उद्देश्य यह दर्शाना है कि कैसे कंपनी एक ऐसे संगठन का निर्माण कर रही है जहां लोग अपने और दुनिया के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए सामंजस्यपूर्ण ढंग से कार्यरत हैं. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)

क्या है कदमा-सोनारी लिंक रोड में व्यवस्था
कदमा सोनारी लिंक रोड को नये सिरे से रंग रोगन किया गया है. यहां की दीवार को नये सिरे से सजाया गया है, जहां आकर्षक पेंटिंग की गयी है. इसके अलावा लोगों के बैठने का इंतजाम है. वाकिंग ट्रैक भी है, जहां कच्चा सड़क के अलावा पक्का सड़क भी है. पार्किंग एरिया को भी विकसित किया गया है. इसके अलावा पहाड़ की तरह का सीन भी विकसित किया गया है, जहां लोग आराम से तफरीह कर सकेंगे. यहां आने के बाद लोग काफी ज्यादा आनंद और फिटनेस की अनुभुति कर सकते है.




