
जमशेदपुर : टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन को भारत सरकार के श्रम एवं नियोजन, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह के दौरान 12 राष्ट्रीय सेफ्टी अवार्ड दिया गया है. विभिन्न श्रेणियों में यह अवार्ड दिया गया है. भारत सरकार के श्रम, नियोजन, वन एवं पर्यावरण मंत्री भुपेंद्र यादव ने एक समारोह में यह सम्मान दिया. इस दरौान मुख्य अतिथि के तौर पर श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली मौजूद थे. नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में ये सारे अवार्ड दिये गये. वर्ष 2017 के नेशनल सेफ्टी अवार्ड माइंस में कंपनी के सिजुआ कोलियरी को सबसे लंबे समय तक किसी तरह का दुर्घटना नहीं होने का अवार्ड दिया गया जबिक दिगवाडीह कोलियरी को इसी कैटेगोरी में रनर अप (उपविजेता) माना गया. टाटा स्टील के कोयला का जमीन के भीतर होने वाले उत्खनन कार्य में टाटा स्टील के भेलटांड़ कोलियरी में सबसे कम प्रति लाभ मैनशिफ्ट कैटेरोगी में इंजुरी नहीं होने के लिए उपविजेता बनाया गया. मेटल माइंस मैकेनाइज्ड ओपेन कास्ट कैटेगोरी में जोड़ा इस्ट आयरन ओर माइंस को विजेता जबकि नोवामुंडी आयरन ओर माइंस को वर्ष 2017 का उपविजेता का अवार्ड दिया गया. सबसे कम इंजुरी फ्रीक्वेंसी रेट प्रति लाख मैनशिफ्ट कैटेगोरी में टाटा स्टील के क्रोमाइट माइंस सुकिंदा भीमतानगर को विजेता अवार्ड दिया गया. इसी तरह 50 हजार मैन शिफ्ट में 50 हजार से नीचे के दायरे में विजेता का ट्राफी जोड़ा वेस्ट आयरन व मैगनीज माइंस को दिया गया. नेशनल सेफ्टी अवार्ड माइंस कांटेस्ट 2018 में जोड़ा वेस्ट आयरन व मैगनीज माइंस को सबसे ज्यादा समय तक कोई दुर्घटना नहीं होने के श्रेणी में विजेता का अवार्ड दिया गया. जोड़ा वेस्ट आयरन व मैगनीज माइंस को मेटल माइंस मैकेनाइज्ड ओपेन कास्ट मैनशिफ्ट 50 हजार से कम में सबसे कम इंजुरी का 2018 का अवार्ड भी दिया गया. इसी तरह वर्ष 2019 के नेशनल सेफ्टी अवार्ड माइंस में जोड़ा इस्ट आयरन ओर माइंस को मेटल माइंस मैकेनाइज्ड ओपनकास्ट कैटोगीरी में विजेता जबकि नोवामुंडी आयरन ओर माइंस को इसी कांटेस्ट में उपविजेता का अवार्ड दिया गया. इसी तरह वर्ष 2020 के नेशनल सेफ्टी अवार्ड माइंस में जोड़ा वेस्ट आयरन व मैगनीज माइंस टाटा स्टील को सबसे ज्यादा समय तक कोई दुर्घटना नहीं होने के लिए बनाये गये श्रेणी में विजेता का अवार्ड दिया गया. इस अवार्ड को एक साथ तीन साल के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें यह अवार्ड कंपनी को हासिल हुआ. इस अवार्ड को टाटा स्टील रॉ मैटेरियल की ओर से चीफ नोवामुंडी आयरन माइंस ओर माइन व क्वेरीज डिवीजन शिरिश शेखर, एफएएमडी के चीफ ऑपरेशन श्रीशेंदू मुखर्जी, झरिया डिवीजन जामाडोबा ग्रुप के चीफ मयंक शेखर ने यह अवार्ड लिया. इस अवार्ड के मिलने पर टाटा स्टील के वीपी रॉ मैटेरियल डीबी सुंदररारमम ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी के बेस्ट प्रैक्टिस को अवार्ड दिया गया है. हमारी कंपनी के लिए सेफ्टी सबसे उच्च श्रेणी में है. सेफ्टी का यह अवार्ड मिलना एक सम्मान की बात है और सेफ्टी की दिशा में हम लोग लगातार काम करते रहेंगे.





