
जमशेदपुर : टाटा स्टील में बहाली का वर्ष चल रहा है. एक बार फिर से टाटा स्टील ने जूनियर इंजीनियर 1 लेवल के डिप्लोमा होल्डर की बहाली निकाली है. कर्मचारियों की पत्नी, बेटे, बेटी या दामाद (बेटा नहीं होने की स्थिति में) को बहाल करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट, ट्यूब डिवीजन, कोलियरी, ओर, माइंस व क्वेरीज, एफएएमडी, बियरिंग, टीजीएस, मार्केटिंग व सेल्स, सीआरसी वेस्ट, वायर डिवीजन, एचएमसी, हेड ऑफिस मुंबी, टाटा स्टील कलिंगानगर व टाटा स्टील मेरामंडली के सारे लोकेशन के कर्मचारियों के रजिस्टर्ड रिलेशंस के लिए यह बहाली निकाली गयी है. इएसएस या किसी भी स्कीम का लाभ लेकर अलग हो चुके कर्मचारियों के रजिस्टर्ड रिलेशन भी इस बहाली के लिए अपना आवेदन दे सकते है. आवेदक को इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकाट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल इंजीनियरिंग समेत अन्य क्षेत्र में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए. आवेदक आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर या जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोपालपुर से डिप्लोमा किये होना चाहिए. पार्ट टाइम, कोरेसपोंडेंस, डिस्टेंस लर्निंग वाले इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते है. 1 अप्रैल 2022 तक डिप्लोमा होने के बाद आवेदक को तीन साल का काम करने का अनुभव होना चाहिए. डिप्लोमा की परीक्षा में आवेदक को 50 फीसदी अंक मिलना चाहिए. 1 अप्रैल 1987 से 1 अप्रैल 2004 तक के बीच के जन्में लोग ही इसके लिए आवेदन कर सकते है. चयनित व्यक्ति को 23495 रुपये का बेसिक दिया जायेगा, जिसका सालाना बढ़ोत्तरी 710 रुपये और अधिकतम वेतनमान 37695 होगी, जिसकी बहाली जूनियर इंजीनियर 1 ग्रेड में होगा. अन्य सारी सुविधाएं कंपनी के नियमों के तहत मिलती रहेगी. चार साल तक का अगर किसी का अनुभव है तो उसको भी सुविधा दी जायेगी. आवेदक को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा. टाटा स्टील में कार्यरत कर्मचारी आवेदन नहीं भर सकते है, टाटा समूह की दूसरी कंपनी में कार्यरत व्यक्ति अगर आवेदन करते है तो उसको लेकर उनको एनओसी कंपनी से लेना होगा. मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद ही सबकी बहाली हो सकेगी. अगर लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में फेल कर गये तो वे बाहर हो जायेंगे. किसी तरह का गलत कार्य करते पकड़े जाने पर सीधे बाहर कर दिया जायेगा. इसके लिए आवेदक 20 अप्रैल तक आवेदन टाटा स्टील के इंटरानेट या वेबसाइट के जरिये भेजा जा सकता है. आवेदन ऑनलाइन ही भरा जायेगा, जिसके लिए आप https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/AppAdv.aspx पर अपना आवेदन जमा कर सकते है. लिखित परीक्षा की तिथि इ-मेल के जरिये जानकारी दी जायेगी.





