
जमशेदपुर : टाटा स्टील के नये साइट को देखते हुए जीएचजी के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस में संगठनात्मक बदलाव किया गया है. बदलाव के अनुसार इस टीम के चेयरपर्सन टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल होंगे. वहीं अतिरिक्त चेयरपर्सन वीपी शेयर्ड सर्विसेस प्रबोल घोष को बनाया गया है. इस टीम में अन्य अलग अलग विभाग के 12 चीफ को सदस्य के तौर शामिल किया गया है जबकि चीफ कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी सोमेश्स बिश्वास को कन्वेनर बनाया गया है. सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर जीएचजी एमिशन रिडक्शन एंड मिटिगेशन की यह टीम जलवायु परिवर्तन रोडमैप को लागू करने और उसे बेहतर बनाने, विस्तार, विकास योजनाओं के अनुरूप नीति स्तर के हस्तक्षेपों का सुझाव देगी. कार्बन इंपैक्ट सेंटर को मार्गदर्शन प्रदान करने और परियोजना कार्यान्वयन पर नजर रखने का काम यह टीम करेगी. इस संबंध में टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एंड एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से इंटर्नल सर्कुलर जारी किया गया है.





