
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू में बुधवार की रात स्वर्ण कारोबारी अनिल कुमार बर्मन पर किये गये फायरिंग में नया मोड आ गया है. फायरिंग करने वाला व्यापारी की बेटी का तथाकथित आशिक है, जो उसकी बेटी से मिलने से रोकने वाले पिता पर फायरिंग की है. पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है. घटना के बाद पुलिस को अनिल ने बताया था कि अड्डाबाजी का विरोध करने के कारण यह फायरिंग की गयी थी, लेकिन जब पुलिस को सूत्रों ने बताया कि फायरिंग का कारण कुछ और है तो पुलिस ने अनिल को बुलाकर छाना में वस्तुस्थिति जानना चाहा और पूछताछ की, जिसके बाद अनिल ने सच पुलिस को बताया. यह यह बताया कि पड़ोस में रहने वाले रिशु राय नामक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अनिल पर गोलियां चलायी थी. रिशु अनिल की बेटी को पसंद करता था. इसकी जानकारी होने पर रिशु को जाकर उसके घर पर पिता होने के नाते अनिल ने रिशु को फटकार लगायी थी. इसी से गुस्से में आकर अनिल की हत्या का प्लान रिशु ने बताया. रिशु के साथी ने उसे पिस्तौल लाकर दी थी. घटना के दिन अनिल अपनी दुकान जब बंद कर घर की ओर जा रहा था कि रास्ते में ही लड़कों ने उन पर गोलियां चला दी. अनिल का इंतजार घात लगाकर लड़के कर रहे थे. जैसे ही अनिल आया, वैसे ही रिशु ने गोली चला दी. अनिल चूंकि अलर्ट था, इस कारण उसको यह गोली नहीं लगी और वह बाल बाल बच गया. रिशु को गिरफ्तार करने की कोशिश पुलिस कर रही है.






