
मुंबई/जमशेदपुर : टाटा संस ने एयर इंडिया के नये एमडी सह सीइओ के पद पर कैंपबेल विलसन को नियुक्त कर दिया गया है. एयर इंडिया बोर्ड की ओर से उनकी नियुक्ति को मंजूरी देने के बाद कानूनी प्रावधान को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे पहले इलकर आयसी को एयर इंडिया ने एमडी सह सीइओ के पद पर नियुक्त किया था, लेकिन उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद पहले ही दिन से ही शुरू हो गयी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से यह पद खाली था. अब नये सिरे से एमडी सह सीइओ एयर इंडिया के पद पर कैंपबेल विलसन को नियुक्त किया गया है. 50 वर्षीय श्री विलसन को 26 साल तक एविएशन सेवाओं के लिए काम कर चुके है. वे इससे पहले सिंगापुर एयरलाइंस की सस्ती एयरलाइंस स्कूट के सीइओ के पद पर आसीन थे. टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि वे कैंपबेल को एयर इंडिया में आने का स्वागत करते है. एविएशन सेक्टर में वे काफी अनुभवी व्यक्ति है, जिसका लाभ एयर इंडिया को मिलेगा ताकि एयर इंडिया को वर्ल्ड क्लास एविएशन बनाया जा सके.
जानें कौन है एयर इंडिया के नये एमडी सह सीइओ
कैंपबेल विलसन सिंगापुर एयरलाइंस में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर न्यूजीलैंड में 1996 में योगदान दिया. इसके बाद वे सिंगापुर एयरलाइंस के लिए कनाडा, हांगकांग और जापान में सेवाएं दी. वे वर्ष 2011 में सिंगापुर आ गये, जहां से उन्होंने 2011 में सिंगापुर एयरलाइंस के लिए सस्ती एयरलाइंस स्कूट की शुरुआत की. इसके बाद वे 2016 तक सीइओ के पद पर रहे. श्री विलसन सिंगापुर एयरलाइंस के सीनियर वीपी सेल्स व मार्केटिंग के तौर पर काम करना शुरू किया. उनके नेतृत्व में सिंगापुर एयरलाइंस ने दुनिया में काफी तेजी से अपनी पैठ बढ़ायी. इसके बाद वे फिर से दूसरी बार स्कूट एयरलाइंस के सीइओ बनाये गये. वे न्यूजीलैंड के कैंटरबरी यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में कॉमस में प्रथम श्रेणी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी.
नये एमडी बनने पर कैंपबेल ने यह कहा
एयर इंडिया के सीइओ सह एमडी बनने पर कैंपबेल विलसन ने कहा कि यह गौरव की बात है कि वे ऐतिहासिक एयर इंडिया से जुड़ रहे है. टाटा समूह जैसे प्रतिष्ठित समूह के साथ जुड़कर वे काफी गौरांवित महसूस कर रहे है. एयर इंडिया के पास बेहतर भविष्य के लिए खुला आसमान है. वह वर्ल्ड का सबसे बेस्ट एयरलाइंस बनने का माद्दा रखता है. अपनी आवभगत और सेवाओं के जरिये टाटा समूह और एयर इंडिया की टीम के साथ काम कर एयर इंडिया को निश्चित तौर पर ऊंचाईयों पर ले जायेंगे.



