• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 21, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-agm-टाटा स्टील की वार्षिक आमसभा में कई मुद्दों पर बनी सहमति, नोएल टाटा समेत कई नये निदेशकों को मंजूरी, कौशिक चटर्जी की हुई पुर्ननियुक्ति, 40 मिलियन टन तक टाटा स्टील का होगा विस्तार, विदेशों की बजाय मेक फॉर इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड के फार्मूला पर काम करेगी कंपनी, टाटा स्टील के चेयरमैन और एमडी ने क्या-कहा, टाटा वर्कर्स यूनियन का कैसे मान बढ़ा, जानें और शेयरधारकों ने क्या दिये सुझाव, जानें विस्तृत रिपोर्ट में

जून 28, 2022
in कारपोरेट व यूनियन, जमशेदपुर न्यूज़, फाइनांस
0

टाटा स्टील की वार्षिक आमसभा में चर्चा करते चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टीवी नरेंद्रन, कौशिक चटर्जी व अन्य.

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : टाटा स्टील की 115 वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) का आयोजन मुंबई के मातोश्री भवन में आयोजित हुआ. इसमें सारे शेयरधारकों को कोरोना को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया. इस दौरान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह सीएफओ कौशिक चटर्जी और चीफ लीगल ऑफिसर कारपोरेट व कंप्लायंस पार्वथीसम कांचीनधम मौजूद थे. पहली बार आमसभा में वाइस चेयरमैन के तौर पर नोएल टाटा शामिल हुए. इस दौरान शेयरधारकों ने 51 रुपये का डिविडेंड देने पर प्रसन्नता जाहिर की गयी. इसके अलावा कंपनी के घाटे और कर्ज को कम करने को लेकर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की. इस एजीएम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में फिर से सीएफओ सह एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी के मनोनयन को मंजूरी दी गयी. वे पहली बार नवंबर 2012 में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में आये थे. उसके बाद उनको एक्सटेंशन मिलता गया और अभी 8 नवंबर 2022 तक के लिए उनकी नियुक्ति है. अब उनकी नियुक्ति आने वाले और पांच साल के लिए किया गया. वे अभी टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा मेटालिक्स, टिनप्लेट, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट, टीआरएफ, टाटा स्टील फाउंडेशन, टाटा स्टील यूरोप, टाटा स्टील ग्लोबल प्रोक्योरमेंट, टाटा स्टील यूके लिमिटेड में डायरेक्टर है. इसके अलावा टाटा स्टील के स्टैच्यूरी ऑडिटर की भी नियुक्ति को मंजूरी दी गयी. मेसर्स प्राइस वाटर हाउस एंड कंपनी को फिर से नियुक्ति किया गया. यह नियुक्ति 120 वे एजीएम तक यानी वर्ष 2027 तक के लिए नियुक्ति की गयी है. नये कास्ट ऑडिटर के तौर पर मेसर्स सोम एंड बनर्जी कॉस्ट एकाउंटेंट की नियुक्ति की गयी. इसके अलावा नये डायरेक्टर के तौर पर फरीदा खंबता, नोएल टाटा और डेविड क्रेन पर भी शेयरधारकों ने मंजूरी दी. यहां सारे कारोबार का पूरा ब्योरा रखा गया. इस मीटिंग में कंपनियों के समायोजन को लेकर भी एजीएम में मंजूरी दी गयी. इसके तहत बामनीपाल स्टील और भूषण स्टील के समायोजन, नीलांचल इस्पात निगम के टेकओवर समेत नयी कंपनियों के टेकओवर को भी मंजूरी दी गयी जबकि टाटा स्टील के सारे कंपनियों में समायोजन की प्रक्रिया को भी मंजूरी दी गयी. इस आमसभा के दौरान शेयरहोल्डर ने कोलकाता से सवाल पूछा और कहा कि टाटा स्टील में जो पिछले दिनों हादसा हुआ था, उस हादसे को लेकर क्यूआरटी बनाना चाहिए ताकि इस तरह के हादसे को रोका जा सके.
टाटा वर्कर्स यूनियन का मान एजीएम के दौरान बढ़ाया
टाटा स्टील की वार्षिक आमसभा में टाटा वर्कर्स यूनियन का मान बढ़ा. टाटा स्टील की आमसभा में सबसे पहले यूनियन का जब संबोधन शुरू हुआ तो जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत अन्य पदाधिकारियों को संबोधित किया गया. इसके बाद सारे प्लांट के यूनियनों के पदाधिकारियों को संबोधित किया गया.
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने यह भाषण दिया
टाटा संस और टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने संबोधन में कहा कि रुस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के कारण व्यापारिक व्यवधान आ रहे है. यहीं वजह है कि लगातार ऊर्जा की कीमतों समेत अन्य मसलों पर काफी कमी आ रही है और भू-राजनीतिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ रहा है. महंगाई भी यहीं वजह है कि बढ़ रहा है. उन्होने बताया कि वैश्विक मुद्रास्फीति 7.5 फीसदी तक बढ़ चुकी है. विकास दर घटकर 2.9 फीसदी रहने की उम्मीद जतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि वैश्विक विकास प्रभावित हुआ है, लेकिन भारत मजबूत स्थिति में और सबसे तेजी से बढ़ना वाला लीडर आर्थिक तौर पर रहेगा. भात में मांगों में बढ़ोत्तरी हुई है. भारतीय इस्पात उद्योग दुनिया के लेवल पर आ चुका है. मेक फॉर इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड के फार्मूला के तहत स्टील इंडस्ट्रीज काम कर रही है. टाटा स्टील अपनी दक्षता को बढ़ाना चाहती है. कंपनी के प्रदर्शन पर बोलते हुए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन वित्तीय वर्ष 2022 के प्रदर्शन को काफी बेहतर बताया. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022 सबसे अच्छे वर्षों में रहा है. अब तक इतिहास में सबसे बेहतर साल रहा है. वित्तीय वर्ष 2022 के दौरान, कंपनी का समेकित राजस्व 56 फीसदी बढ़कर 2,43,959 करोड़ रुपये हो गया. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील की उन्नति का साल आने वाला होगा और सबके साथ मिलकर हम लोग आगे निकलेंगे. श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि कोरोना की चुनौतियों के बीच मजदूरों ने बेहतर काम किया, जिसके लिए पूरी कंपनी की ओर से सराहना करते है. कलिंगानगर का विस्तार किया जाना है. पिलेट प्लांट का विस्तार होना है.
टाटा स्टील के एमडी ने क्या कहां, जानें, टाटा स्टील के विस्तार की क्या है योजना
टाटा स्टील की वार्षिक आमसभा के दौरान एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि सेफ्टी, हेल्थ और इनवायरमेंट पर बेहतर काम कंपनी कर रही है. सीएसआर पर भी काम कररही है. नीलांचल के अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरी कर ली जायेगी. इस दौरान शेयर होल्डरों के लिए ओपेन सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें सारे शेयरधारकों ने सवाल पूछे. इस दौरान सवाल पूछने वालों में एचएस पटेल, होमरेरी, असिता पारीख, वैशाली प्रिया, एचबी दत्ता, शरत कुमार, कमल कुमार, यशपाल चोपड़ा, विमल भट्ट, अनिल पारीख, असोक जैन, बिनोद अग्रवाल, नरेंद्र चौहान, बिमल अग्रवाल, चेतन चौथा, हंसमुख बोरा, लेखा शाह, जयदीप बक्शी, झवेरी समेत अन्य लोगों ने सवाल उठाये. इस दौरान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि यूरोप में अभी कोई नया निवेश नहीं किया जा रहा है. भारत में ही विस्तार किया जायेगा, जिसके तहत 32 से 40 मिलियन टन तक भारत में विस्तार किया जाना है. हरियाणा में इलेक्ट्रिक फर्नेस बनाया जाना है. इस दौरान एक सवाल के जवाब में चेयरमैन और एमडी ने अग्निपथ योजना की तारीफ की. जमशेदपुर के विस्तार पर फोकस करते हुए कहा कि जमशेदपुर को स्मार्ट सिटी बनाने पर टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) संयुक्त रुप से काम कर रही है. इस दौरान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को मिले पद्मभूषण को लेकर शेयरधारकों ने बधाईयां भी दी.

संबंधित खबरें

  • टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा21 नवम्बर 2026
  • टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार21 नवम्बर 2026
  • दक्षिण भारत महिला समाज ने समारोह पूर्वक मनाया 80वां गौरवशाली स्थापना दिवस, आकर्षक सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुतियों ने मोहा अतिथियों का मन21 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: कंपनी और यूनियनजमशेदपुर समाचारटाटा स्टील
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
खबर

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

नवम्बर 21, 2026
jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन
खबर

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

नवम्बर 21, 2026
जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे
खबर

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

नवम्बर 21, 2026
Next Post

tata-steel-jdc-chess-टाटा स्टील इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के जेडीसी का शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, फोरमैन देवाशीश बने विजेता

tsdpl-employees-demand-टीएसडीपीएल कर्मचारियों को नही मिला लांग सर्विस अवार्ड, छह माह से आकर रखा हुआ है मैडल

बुधनाथ का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने कहा-सात राउंड गोली चलने की आवाज आयी थी, घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस

Chakradharpur : बुधनाथ का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने कहा-सात राउंड गोली चलने की आवाज आयी थी, घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में...

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि...

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी...

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक...

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : मानगो नदी में समता नगर की एक बच्ची के डूबने की दुखद घटना के बाद भाजपा उलीडीह मंडल...

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर भारत भवन के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. भारत भवन की...

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News