जमशेदपुर : टाटा स्टील जेडीसी इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सब कमेटी द्वारा शतरंज प्रतियोगिता 27 और 28 जून को एमईडी इलेक्ट्रानिक्स कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित किया गया. इसमे कुल 32 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. फाइनल मैच मंगलवार को संपन्न हुआ, जिसमें विजेता एचडी एफएमइ के फोरमैन देबाशीष कुमार कुंडू रहे. उपविजेता एमइडी इलेक्ट्रिकल के हेड उदित कुमार आचार्या रहे. बहुत ही कई सारे रोमांचक मैच हुए और कर्मचारियों में भी उत्साह देखा गया. इस टूर्नामेंट में जेडीसी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सब कमेटी के सदस्य कमेटी मेंबर एफएमइ एचटी विशाल सोनी, निशांत कुमार, पायल कुमारी, पूजा कुमारी और विवेकानंद भारती उपस्थित थे. जेडीसी के सदस्य कमेटी मेंबर एफएमइ सीजी 2 श्याम सुन्दर गोप, एफएमइ सीजी 1 के कमेटी मेंबर ब्रजेश पांडेय, सी एस प्रसाद, पवित्रा दास और ऋषभ कुमार सिंह भी उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता के आयोजन से कर्मचारियों को अपना प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और साथ मे मनोरंजन भी हुआ.





