
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कंपनी परिसर में एक ठेकेदार उमेश पांडेय का शव पाया गया है. कंपनी के ऑक्सन यार्ड में यह लाश मिली है, जिसकी जानकारी सुरक्षा विभाग को दोपहर में मिली, जिसके बाद ऑक्सन यार्ड में कंपनी परिसर के ऑक्सन यार्ड की सीलिंग की गयी है और पुलिस की मदद से जांच शुरू की गयी है. बताया जाता है कि उमेश पांडेय का शव वहां एक स्थान पर मिला है, जिसकी आत्महत्या किये जाने की ज्यादा संभावना है, लेकिन कंपनी परिसर में इस तरह की आत्महत्या कैसे की जा सकती है, इसको लेकर जांच की जा रही है. यह आत्महत्या है या फिर दुर्घटना, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है. बताया जाता है कि दोपहर करीब 12.30 बजे ऑक्सन यार्ड के एक सुनसान इलाके में जब लोगों की नजर पड़ी तो पाया कि एक शव लटका हुआ है. तत्काल सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी गयी. ऑक्सन यार्ड में जब सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो पाया कि वह शव उमेश पांडेय का है और उसकी मौत हो चुकी थी. अभी कंपनी प्रबंधन, पुलिस की पूरी टीम घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है. अब तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है.



