• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-jamshedpur-founders-day-celebration-जमशेदजी टाटा के जन्मदिन को भव्य मनायेगी टाटा स्टील, जुबिली पार्क में दो मार्च से शुरू होगी लाइटिंग, कई और रंगारंग होगा कार्यक्रम, क्या है कार्यक्रम व कैसी है व्यवस्था, जानने के लिए क्लिक करें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 181 वीं जयंती समारोह को भव्य व यादगार बनाने के लिए प्रबंधन ने जुबिली पार्क में 3 डी फिल्म से सस्टेनेबल जमशेदपुर को दिखाया जाएगा. पार्क के हर पेड़ पर लाइटिंग होगी जो क्लिन सिटी, ग्रीन सिटी का संदेश देगा. वहीं जुबिली पार्क के मुगल गार्डेन का फव्वारा में गीत-संगीत का इंतजाम होगा. जुबिली पार्क लाइटिंग की शुभारंभ 2 मार्च को शाम 6.30 बजे से होगा. 3 मार्च को बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में संस्थापक को सुबह 9.45 बजे श्रद्धांजलि देने वाले जमशेदपुर के 23 स्वयंसेवी संस्थाओं में से बेहतर झांकी प्रस्तुत करने वाली संस्था को सम्मानित किया जाएगा. समारोह में जिला पुलिस, रैफ के जवान शामिल होंगे. समारोह के दौरान जुबिली पार्क स्थित लेजर शो में जमशेदपुर की सस्टेनेबिलिटी को भी लेजर शो और फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा. देश में एनआरसी का असर भी संस्थापक दिवस समारोह में दिखेगा.

जुबिली पार्क की विशेष लाइटिंग देखने के लिए आने वाले हर दिन लगभग 10 हजार लोगों की सुरक्षा के लिए कंपनी व जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किया गया है. 3 से 5 मार्च तक जुबिली पार्क में होने वाले इस विशेष लाइटिंग को देखने के लिए आम लोगों को आने जाने के लिए चार एक्डिट बनाया गया है. वहीं पार्क में घुसने से पहले लोगों को लाइन में लगकर अपनी तलाशी देनी होगी. इस दौरान शराब, सिगरेट, तंबाकू के अलावा अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर भी मनाही रहेगी. जहां-तहां सेल्फी लेने वाले को गेट पर ही सावधान कर दिया जाएगा कि पार्क में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर ही सेल्फी लें, नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. सुरक्षा के लिए पार्क में पिछली बार 5 वॉच टावर की जगह 8 वॉच टावर बनाए गए हैं. पिछले साल की 22 की जगह इस बार 35 सीसीटीवी कैमरा, 4 की जगह 6 कंट्रोल रूम पार्क के अंदर काम करेगा. इसके अलावा एक कंट्रोल जुस्को कंपनी में भी रहेगा. पार्क में पहली बार सात असिस्टेंट बूथ मौजूद रहेगा जहां लोग हर तरह की जानकारी हासिल कर सकेंगे.

कार्यक्रम एक नजर में, सोमवार 2 मार्च, शाम 4 बजे :
टाटा स्टील का कैपेबिलिटी डेवलपमेंट डिवीजन 2 से 5 मार्च तक अपनी 12 वीं तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन करेगा. सुनहरा कल आज शुरू होता है की टैग लाइन के साथ ’कार्यस्थल पर टेक्नोवेशन’ की थीम को ध्यान में रखते हुए कंपनी युवा प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें एसएनटीआई, एनटीटीएफ, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा स्पंज, टिनप्लेट, टाटा मेटेलिक, जैमीपॉल, टीएमएल, टीआरएफ के कर्मचारी और बीआईटी- सिंदरी के शामिल हैं। टाटा मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर इमैनुअल डेविड इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहेंगे.

जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा का उदघाटन दो मार्च को शाम 6.30 बजे रतन टाटा व एन चंद्रशेखरन करेंगे
जुबिली पार्क में संस्थापक की प्रतिमा और पार्क की इ-लाइटिंग का शुभारंभ 2 मार्च को शाम 6. 30 ग्रुप के चेयरमेन एन चंद्रशेखर करेंगे. पार्क की विद्युत सज्जा 3 से 5 मार्च तक शाम 6 बजे रात 10 बजे तक आमलोगों के लिए खुला रहेगा. रात 10 बजे से रात11 बजे तक दोपहिया, चार पहिया वाहन के लिए खुलेगा लेकिन इंट्री रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट से और बाहर साकची गेट से पार्क में तय रूट के अनुसार होगा। भाटिया पार्क में भी सज्जा की गई है.

जुबिली पार्क में लगेगा प्रदर्शनी, जमशेदपुर के अगले 100 साल का जश्न
जुबिली पार्क में संस्थापक दिवस प्रदर्शनी में संस्थापक का विजन दिखाई देगा, जिस पर जमशेदपुर में पिछले 100 वर्षों में विकसित हुआ है और अगले 100 वर्षों में अपना जमशेदपुर कैसा होगा इसकी झांकी दिखेगी. प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, संस्कृति, संपर्क, सार्वजनिक उपयुक्तता और उपयोगिताओं के विभिन्न पहलुओं में 100 साल की यात्रा के विभिन्न मार्गों को प्रस्तुत किया जाएगा,जो सभी स्मार्ट सिटी बनने की महत्वाकांक्षा से संचालित है.

संस्थापक दिवस 3 मार्च को होगा कार्यक्रम
टाटा स्टील के वर्क्स मेन गेट पर समारोह में सुबह सात बजे से शुरू होगा. इसमें टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा, चेयरमैन एन चंद्रशेखर भी शामिल होंगे. वर्क्स मेन गेट पर संस्थापक की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संस्थापक दिवस का जुलूस और ऑडियो विज़ुअल डिस्प्ले प्रतियोगियों का हिस्सा होंगे. इसके बाद सुबह पौने दस बजे रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन जमशेदपुर के लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद बिष्टुपुर गोपाल मैदान में दोपहर एक बजे खेलकूद का आयोजन किया जायेगा. 3 से 4 मार्च को कदमा गणेश पूजा के पास पोस्टल पार्क में भाग लेने वाली सभी झांकियों को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसे जमशेदपुर के लोग देख सकेंगे.

लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन का हर दिन चार शो
लेजर शो का भी आयोजन हर दिन होगा. इसके तहत पहला शो शाम 6.30 बजे, दूसरा शो शाम 6.45 बजे तीसरा शो शाम 7.0 बजे और चौथा शो रात 7.45 बजे से आयोजित होगा.

3 मार्च को बिष्टुपुर की ओर जाने वाली सड़क सुबह 8-11 बजे तक बंद रहेगा रोड
बिष्टुपुर की मुख्य सड़क पर इसका आयोजन होगा. 3 मार्च को होने वाले इसका आयोजन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा. इसके तहत बिष्टुपुर गोलचक्कर तक कोई गाड़ी नहीं जा सकेगी. इसके सारे वैकल्पिक रास्ते खुले रहेंगे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी

October 8, 2026
Next Post

tata-steel-intiative-for-jamshedpur-develpment-टाटा स्टील व जुस्को साथ मिलकर जमशेदपुर का नये सिरे से तैयार कर रही विकास का पूरा प्लान, पानी, बिजली हर एरिया में देगी, सड़कों का बिछेगा जाल

tata-steel-campus-suicide-टाटा स्टील परिसर में उमेश पांडेय के आत्महत्या मामला विधानसभा में उठेगा, विधायक संजीव सरदार से मिले जनप्रतिनिधि व परिवार, एमडी खुद जांच करने गोदाम पहुंचे

jamshedpur-acb-टाटानगर जीआरपी के असिस्टेन्ट सब इंस्पेक्टर को एसीबी ने घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा, रेलवे की जमीन पर टाल चलाने के लिए 40 हज़ार मांगे थे

jamshedpur-acb-टाटानगर जीआरपी के असिस्टेन्ट सब इंस्पेक्टर को एसीबी ने घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा, रेलवे की जमीन पर टाल चलाने के लिए 40 हज़ार मांगे थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News