
जमशेदपुर : टाटा स्टील आने वाले साल में जुस्को (31 मार्च से इसका नाम टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के रुप में जाना जायेगा) जमशेदपुर के विकास पर फोकस करेगी. इसके लिए नये सिरे से काम कंपनी प्रबंधन की ओर से की जा रही है. इसकी जानकारी टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी और जुस्को के एमडी तरुण डागा ने संयुक्त रुप से दी. उनके साथ जमशेदपुर टाउन ऑपरेशन के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा और टाटा स्टील कारपोरेट कम्यूनिशन के चीफ कुलविन सुरी समेत अन्य लोग मौजूद थे. इन लोगों ने बताया कि टाटा स्टील और जुस्को शहर के विकास के लिए काम करेंगे. पानी और बिजली की सप्लाइ वाले क्षेत्रों की संख्या बढ़ने वाला है जबकि सड़कों का जाल बिछने वाला है. सारे सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है. इसके अलावा एक लाख पौधे लगाये जा रहे है ताकि जमशेदपुर में हरियाली रहे जबकि पानी की बचत को लेकर जितने भी वाटर बॉडी है यानी तालाब या अन्य तरीके का पानी जमाव का स्थान, उसको संरक्षित किया जा रहा है. ग्राउंड वाटर सिस्टम को विकसित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. चाणक्य चौधरी ने बताया कि दिल्ली जैसे हालात जमशेदपुर का नहीं हो, इसके लिए टाटा स्टील प्रयासरत है और उस पर काम कर रही है.
जुबिली पार्क के गेट को बंद करने का अभी कोई योजना नहीं
टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने बताया कि जुबिली पार्क के गेट को बंद करने का अभी कोई योजना नहीं है. अभी इसका अध्ययन किया जा रहा है. इसको वन वे किया जा सकता है और इसको बंद किया जाना है, यह कोई फैसला ही नहीं हुआ है. सड़क हादसे को रोकने के लिए जरूर हम लोग इसको दुरुस्त करना चाहते है कि दुर्घटनाएं पार्क के भीतर नहीं हो.





