
जमशेदपुर : जमशेदपुर और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिन का जश्न शुरू हो चुका है. जमशेदपुर का यह फेस्टिवल के सामान है. इसका इंतजार जमशेदपुर के लोगों को रहता है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन इसमें शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे. जमशेदपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने खुद पहले सोनारी एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इसके बाद वे कार से उनको जमशेदपुर का भ्रमण कराये.

शाम के वक्त टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क में लगे लाइटिंग का उदघाटन बटन दबाकर किया. बटन जैसे ही टाटा संस के चेयरमैन ने दबाया, वैसे ही परिलोक में पूरा जुबिली पार्क तब्दील हो गया. इस दौरान जुबिली पार्क में जबरदस्त लाइटिंग की गयी है. एलइडी से लेकर आकर्षक कट आउट और सेल्फी जोन तक बनाया गया है, जिसको देखने के लिए भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी है. जुबिली पार्क का यह लाइटिंग पांच मार्च तक चलेगा.

इस दौरान टाटा संस और टाटा स्टील के बड़े अधिकारी भी नजर आये. इस दौरान जुबिली पार्क में ही लगाये गये एक एक्जीबिशन का भी उदघाटन टाटा संस के चेयरमैन ने किया. रतन टाटा को भी इस समारोह में शामिल होना था, लेकिन किन्ही कारणों से वे जमशेदपुर नहीं आ पाये. एन चंद्रशेखरन ने यहां सबसे अपनेपन से मुलाकात की. सबका अभिवादन किया.

इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदर्शनी से लेकर लाइटिंग तक को काफी नजदीक से देखा. उनके साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी हिस्सा लिया. पांच मार्च तक जुबिली पार्क में लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है. पुलिस के भारी बंदोबस्त किये गये है.

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन समेत तमाम अधिकारी यहां शामिल हो रहे है. इसमें काफी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है. संस्थापक दिवस 3 मार्च को श्री चंद्रशेखरन खुद हिस्सा लेंगे और पूरे समारोह में भाग लेकर सबका हौंसला बढ़ायेंगे.





