जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से संचालित दि टिस्को मिल्स कंबाइंड कोआपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 79वीं आम सभा (एजीएम) विनीत कुमार शाह की अध्यक्षता में हाट स्ट्रीप मिल कान्फ्रेंस रुम मे हुई. एजीएम मे उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव पीएन चाकी और प्रबंध समिति के सदस्य और सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे. बैठक सोसायटी के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई. इसके अलावा सदस्यों को दिए जाने वाले लोन मे 50 हजार रुपए की वृद्धि की गई है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन कुंतल बंदोपाध्याय ने किया. एजीएम में विपुल कुमार, आलोक कुमार, अभीजीत, मुक्ति कांता महंती, नीतेश कुमार, संतोष महंती उपस्थित थे.





