जमशेदपुर : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी सर्किल में टाटा पावर, जोजोबेड़ा पावर प्लांट की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। औरंगाबाद चैप्टर द्वारा आयोजित क्वालिटी सर्किल के राष्ट्रीय आयोजन में देशभर की कुल 2200 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें टाटा पावर, जोजोबेड़ा पावर प्लांट की तीनों टीमों दिशा, जागृति और प्रेरणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पार एक्सेलेंस अवार्ड हासिल किया। तीनों टीमों ने अपनी इस सफलता का श्रेय जोजोबेड़ा इकाई के चीफ जगमीत सिंह सिद्धू, ऑपरेशन व मेंटेनेंस हेड वासुदेव हांसदा एवं क्यूसी को-ऑर्डिनेटर मोहित गुप्ता को दिया है। (नीचे भी पढ़ें)
इसके साथ ही इन टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में यूनियन का भी काफी सराहनीय योगदान रहा है। दिशा टीम में संजय नंदी, पिंटू श्रीवास्तव, राजेश रजक, संजय कुमार, राकेश कुमार और आशीष रॉय शामिल हैं एवं इनके फैसिलिटेटर देवाशीष दास हैं। जागृति टीम में सुशील कांति दास, सुरेश कुमार सिंह, राजेश द्विवेदी, धर्मेन्द्र कुमार दूबे, ओम प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार और इनके फैसिलिटेटर अंशुल आनंद शामिल हैं। प्रेरणा टीम में कुमार आलोक, शिवनाथ बनर्जी, अभिषेक रंजन, वरुण कुमार और संजय लाल शामिल, जबकि इनके फैसिलिटेटर साहेब तिवारी हैं। टीम के साथ गए क्यूसी कमेटी के को-ऑर्डिनेटर मोहित गुप्ता की भी सराहनीय भूमिका रही है।




