जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को पीएएप लोन का आवेदन देने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. इसकी जानकारी कंपनी के सारे कर्मचारियों को चीफ रेवेन्यू एकाउंट व इंप्लाइज बेनीफिट पार्था बासु ने दी है. अब कर्मचारियों को डिजिटल तरीके से ही कर्मचारियों को पीएफ लोन के लिए आवेदन देना होगा. यह सुविधा ऑनलाइन हर माह के 5 से 27 तारीख को उपलब्ध रहेगा ताकि सारे आवेदन की सूची को बरकरार रखा जा सके. सैप फियोरी एप्स के माध्यम से सारे कर्मचारियों को यह सुविधा के लिए आवेदन देना होगा. इसके लिए एक मैनुअल भी जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पीएफ वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए होता है. योजा के तहत कर्मचारियों द्वारा अपने मासिक मूल वेतन से उनके पीएफ खातों में एक छोटी राशि का योगदान दिया जाता है. पीएफ द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, एक कर्मचारी अपने पीएफ एकाउंट से लोन प्राप्त कर सकते है. लेकिन इससे कुछ वास परिस्थितियों में ही प्राप्त किया जा सकता है. वह आकस्मिक स्थितियों को दूर करने के लिए इस पैसे का उपयोग पर्सनल लोन के रुप में कर सकते है.




