चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के चौठिया के पास मटिहाना- चाकुलिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर किसी अज्ञात वाहन के धक्का मार देने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार को चाकुलिया सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. उधर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वहां सड़क जाम कर दिया, जिन्हें बाद में पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर वहां से हटाया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि मंगलवार दोपहर मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर चौठिया के पास बहरागोड़ा की ओर से आ रहे अज्ञात भारी मालवाहक वाहन ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया. घायल अशोक कुमार पात्र नामक बाइक सवार उसी हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा. बाद में वहां पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए चाकुलिया सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. सड़क दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दी. ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के चलने से ही दुर्घटनाएं होती हैं. बाद में सड़क जाम की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया.



