जमशेदपुर : टाटा स्टील के इक्विपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज विभाग के जेडीसी की तरफ से बुधवार को एक दिवसीय रक्तदान का आयोजन किया गया. ये रक्तदान फाउंडर्स को समर्पित था. इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया. इस दौरान लगभग 86 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट शत्रुघ्न राय और असिस्टेंट सेक्रेटरी अजय कुमार चौधरी मौजूद थे. रक्तदान शिविर में विभाग के हेड सतीश गणपति ने भी उपस्थित होकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया. इस कार्यक्रम में चीफ स्पेयर्स एंड सर्विसेज वीके त्रिपाठी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने भी रक्तदाताओं का अभिमान बढ़ाया और उन्हें धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव चौधरी सभी रक्तदाताओं को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया. कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए जेडीसी चेयरमैन राजकुमार ने भी रक्तदान किया. रक्तदान शिविर को विभाग के एचआरएम नीलम परवीन, सीनियर मैनेजर कमलेश कुमार, कुमार सौरव, जेडीसी के चेयरमैन राजकुमार, यूसीएम टी लाल, बिनोद कुमार राम, एचएन प्रसाद, बिनोद ठाकुर भी उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आरके सिंह, ललित कुंडू, देवेंद्र सोनी, अभियुदय, रितेश मोहंती, रश्मि, प्रीतम कुमारी ने काफी सहयोग किया.



