
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. युवक भाजपा नेता और मिशन मोदी की महिला नेता जयंती हेमा का पुत्र था. जयंती हेमा को दो पुत्र थे, जिसमे यह युवक आदित्यपुर में पूजा के दौरान स्टाल लगाया था. बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था कि रास्ते मे ही वह स्किट कर गया और लहूलुहान हालत में आदित्यपुर और जमशेदपुर को जोड़ने वाले खरकई नदी की पुरानी पुल पर पड़ा रहा, लेकिन कोई उसको नही उठाया.

गौरतलब है कि, आदित्यपुर में दुर्गा पूजा के दौरान सर्वाधिक भीड़ रहती है लेकिन किसीने उसको नही उठाया. सुबह साढ़े पांच बजे गश्ती पुलिस ने पहुंचकर उसको एमजीएम अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद परिजनों पर शोक का पहाड़ टूट गया है.



