
जमशेदपुर : रांची जेल में बंद निलंबित खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद के जमशेदपुर स्थित आवास पर एंटी करप्सन ब्यूरो (एसीबी) और रांची पुलिस ने संयुक्त रुप से गुरुवार की सुबह छापामारी की. यह छापामारी जारी है. बताया जाता है कि निरंजन प्रसाद गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित मकान में रहते थे और उनका परिवार भी वहीं रहता है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है और उसी संदर्भ में पुलिस और एसीबी की टीम छापामारी कर रही है. बताया जाता है कि निलंबित खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद को इसी साल मार्च माह में लोकसभा चुनाव के दौरान 50 लाख रुपये नगद ले जाते हुए नामकुम थाना क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर से गिरफ्तार किया गया था. नैनो कार से उनको गिरफ्तार किया गया था. आज तक वे जेल में ही बंद है. चुनाव आयोग, आयकर अधिकारियों की टीम समेत तमाम टीम इस मामले की जांच कर रही है. निरंजन प्रसाद लोहरदगा, गढ़वा समेत कई जिलों में खनन पदाधिकारी रह चुके है. इसके अलावा वे जमशेदपुर में भी काफी वर्षों तक बतौर खनन निरीक्षक काम कर चुके है.




