
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत कॉर्पोरेशन बैंक मानगो ब्रांच के एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले दो चोरों को पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि 10 दिसंबर की रात को कॉर्पोरेशन बैंक के भवन में लगे एटीएम में दो चोरों द्वारा चोरी कि नियत से तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। उसी वक्त मौके पर बैंक का गार्ड पन्हूच गया। बैंक के गार्ड को देखकर दोनों चोर मौके से फरार हो गए। हालांकि उन्होंने एटीएम में तोड़फोड़ की। इस मामले मै बैंक के मैनेजर विनय प्रसाद गुप्ता के बयान पर उलीडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।







