
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी रोड नंबर 7 निवासी संतोष कुमार से सेना का अधिकारी बन 1.54 लाख की ठगी कर ली गई। इस मामले मै संतोष ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत की है। संतोष ने बताया कि वो लैपटॉप रिपेयरिंग और सेलिंग का काम करते है, उन्होंने ओएलएक्स पर लैपटॉप बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। रांची के एक युवक ने उन्हें फोन कर लैपटॉप खरीदने की इच्छा जताई। फोन करने वाले ने अपना नाम संजय सिंह है और कहा कि वह सेना का अधिकारी है, उसने 26 हज़ार में डील तय की।उसने अपना कैंटीन कार्ड भी वॉट्सएप के माध्यम से भेजा। ठग ने 10 हज़ार रुपए एडवांस पेमेंट के लिए एक क्यूआर कॉड भेजा और कहा कि स्कैन कर पेमेंट कर दे। क्यू आर कोड स्कैन करते ही खाते से रुपए कट गए। शिकायत करने पर ठग ने फिर से स्कैन करने को कहा। ऐसा करते करते खाते से कुल 1.54 लाख रुपए कट गए। बाद में पेमेंट के लिए रांची आने कि बात कहने पर उसने अपना फोन बंद कर दिया। इधर शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







