
चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरेंसिया एवं किताहातु गांव के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा रोड को अवरुद्व कर आने जानेवाले वाहनों से लूटपाट एवं गाड़ी का शीशा तोड़ने वाले गिरोह के एक सदस्य को टोंटों पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल दिया. उल्लेखनीय है कि पिछले 16 जनवरी की रात में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा को गुप्त सूचना मिली कि सिरेंसिया एवं किताहातु गांव के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा रोड को अवरुद्व कर आने जाने वाले वाहनों से लूटपाट एवं गाड़ी का शीशा तोड़ दिया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक श्री महथा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर संबंधित सूचना दी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर द्वारा उक्त सूचना के आलोक में अपने नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों व टोन्टों थाना के सशस्त्र बल एवं एसएटी की साथ एक टीम गठन किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम में सेरेंगसिया एवं कीताहातु गांव के बीच घटनास्थल पर पहुंची, तो देखा कि लकड़ी एवं पत्थर से रोड को अवरुद्व किया गया है. अगल-बगल टार्च जला कर देखा तो चार व्यक्ति खड़े थे. पुलिस को देख कर सभी भागने लगे. उनमें से पुलिस ने दौड़ा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया. जबकि तीन व्यक्ति जंगल व अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकले. पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम टुकडिया बिरुवा , उम्र करीब 30 वर्ष , पे० स्व० गुलका बिरूवा , सा० सागर कटा , टोला होनसोंगे , थाना टोन्टो , जिला चाईबासा बताया. उसने भागने वाले अपराधियों का शंकर बिरूवा, गालु सिंकू तथा टाटा निवासी भगवान बताया. पकड़ाये व्यक्ति के तलाशी लेने पर प्रतिबंधित 8 एमएम का दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया. पकडाये अपराधकर्मी को 16 जनवरी की रात गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधकर्मी टिकुडिया बिरूवा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने फरार अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.






