
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अब ट्राफिक नियम में सख्ती दिखाते हुए प्रशासन जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों में 40 जगहों पर चेहरे पहचानने वाले कैमरे (फेस रिकोग्नएशन कैमरा) लगाने की तैयारी कर रही है. फेस रिकोग्नेशन की खास बात यह है कि यह कैमरा नियम तोड़ने वालों की तस्वीर खीच लेगा और चालान सीधे उसके घर तक भेज देगा. इससे पुलिस को सड़क के किनारे खड़े होकर जान जोखिम में डालकर वाहन जांच करने से छुटकारा मिल जाएगा. वहीं जमशेदपुर के कॉलेज, शैक्षनिक संस्थान और पार्क में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. इसके लिए लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से कुल 624 कैमरे लगाए जाएगे. एसएसपी अनुप बिरथरे ने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है.
170 कैमरे से जमशेदपुर में हो रही निगरानी
जमशेदपुर में अब तक 170 कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. यह कैमरे साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी, कदमा, सोनारी जैसे क्षेत्रों में लगाए गए है. साकची थाना परिसर स्थित कंपोजिट कंट्रोल रुम से इसकी निगरानी की जाती है. वहीं कैमरों की संख्या बढ़ने से शहर में हो रहे क्राइम को भी कम किया जा सकेगा.





