
सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे के सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत आने वाले तिरुलडीह रेलवे स्टेशन में शनिवार सुबह करीब सात बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इसकी खबर मिलते ही काफी संख्या में स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री ओर आसपास के लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा. बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल में किसी से बात करके रेलवे ट्रेक पार कर रहा था इसी बीच अचानक सुईसा स्टेशन की ओर से राजधानी एक्सप्रेस बीच लाइन से पार हो रहा था इसी क्रम में ये घटना घटी. वही युवक की पहचान श्रावण महतो, पिता-दिवाकर महतो उम्र करीब 15 वर्ष के रूप में हुई है.
जो ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रायडीह का बताया जा रहा है. वही घटना के करीब एक घंटा बाद परिजन रेलवे पुलिस ओर स्टेशन प्रबंधक के साथ समझौता करके शव को अपने कब्जे में लेकर दाह: संस्कार के लिए घर ले गए. आपको बता कि तिरुलडीह रेलवे स्टेशन में यात्रीयों के सुविधा के लिए एक छोर से दूसरे छोर में पार होने के लिए फुटओवर ब्रिज की सुविधा नही. जिसके चलते इससे पहले भी इस तरह की घटना कई बार घटी है. लेकिन रेल विभाग द्वारा फुटओवर ब्रिज बनाने के दिशा में कोई पहल नही किया जा रहा है. हालांकि फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए कई संगठनों ने व यात्रीयों ने कई बार रेलवे के डीआरएम,जीएम तक को ज्ञापन सौप चुके है.







