
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एनएच 33 स्थित चंद्रावती नगर के पास अंसिता स्टोर में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई. दुकान से आग की लपटे उठता देख आस-पास मौजूद लोगो में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना दुकान के मालिक राजेश जयसवाल को दी. वहीं सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. राजेश जायसवाल के अनुसार आग से लगभग 20 लाख का नुकसान हुआ है. उन्होने बताया कि किसी ने फोन कर सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

आग लगने की घटना की सूचना के बाद वहां भाजपा नेता विकास सिंह भी दल बल के साथ पहुंचे. विकास सिंह ने वहां जाकर दुकानदारों के साथ बातचीत भी की और आग लगने के कारणों को भी देखा. वैसे दुकानदार खुद शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे है.







