
चाईबासा : किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन मार्केट झोपड़पट्टी में अपने ही घर के बड़ेड़ी (छत) में साड़ी के सहारे अपने गले में फंदा लगाकर एक युवक नें आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान आरम्भ कर दिया है। गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक का नाम सालमोन तिड़ू (29 वर्ष), पिता इलियास तिड़ू किरीबुरू मेन मार्केट झोपड़पट्टी तथा सोनुआ पएखंड के टुजुर का निवासी बताया जाता है। मृतक दो बच्चों के पिता बताया जाता था मृतक का वर्ष 2011 में विवाह हुआ था। जानकारी के अनुसार मृतक किरीबुरू बैंक मोड़ स्थित एक किराना दुकान में कार्य करता था। पिछले बुधवार से मृतक सालमोन अपने घर में अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी किरीबुरू स्थित चर्च हटिंग मुहल्ले में अपने मैके किसी के श्राद्ध कर्म में गयी हुई थी। शनिवार को दिन के लगभग तीन बजे कुछ महिलाएं किरीबुरू शिव मंदिर तालाब से स्नान कर मृतक के घर के पास से गुजर रही थीं. उसी वक्त घर का दरवाजा अंदर से बंद देखकर आवाज लगायी। किन्तु अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर अपने पड़ोसियों को बुलाकर देखने का प्रयास किया। फिर पिछली छत के टूटे हुए स्थानों से देखने का प्रयास किया। तब जाकर उसे फांसी के फंदे झुलता देखकर दरवाजा को किसी तरह तोड़ा और उसकी पत्नी को सूचना दी गया। इस बीच उसके घर के आस-पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट चुकी थी। वहीं मृतक की पत्नी एवं पड़ोसियों के अनुसार इस तरह से फांसी लगाये जाने की यह तीसरी घटना है। इसके पूर्व भी दो बार वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। इस सम्बन्ध में मृतक सालमोन की पत्नी बलमा तिड़ू ने बताया कि मैं अपने मैके में घटी घटना के दौरान एक सप्ताह से गई हुई थी। पिछले मंगलवार को वह मेरे साथ मेरे मैके चर्च हटिंग मुहल्ले में में ही था। बुधवार को यह कहकर निकाल कि मैं अपने काम पर जा रहा हूं। उसे नशा करने की भी लत थी। वह काफी झुठ भी बोलकर यह कहता रहता था कि मैं फांसी लगा लूंगा। इससे पूर्व भी दो बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुका था। एक बार एक पेड़ में अपनी हीं पैंट (ट्राउजर) के सहारे फंदा लगाने का प्रयास किया था। किन्तु ट्राउजर पुरानी होने के कारण फटकर वह नीचे जमीन पर गिर गयी थी। उसके बाद से उससे मैं कभी भी बहस किसी भी बात को लेकर नहीं करती थी।






