
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाइ रोड नंबर 1 निवासी पूजा कुमारी (20) ने सोमवार सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पूजा ने पंखे से दुपट्टे के सहारे खुद को फांसी लगाई. फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल ले गए. यहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूजा के भाई अर्जुन ने बताया कि वे लोग दो भाई और एक बहन है. बहन पूजा मानगो के जेकेएस कॉलेज में इंटर की छात्रा थी. उन्होने बताया कि रात को सभी खाना खा कर सो गए थे. सुबह अचानक से उसने घर पर फांसी लगा ली. पूजा ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है.
नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, जमशेदपुर बन चुकी है आत्महत्या की राजधानी
जमशेदपुर में आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आत्महत्या रोकने के लिए कई सारे कार्य हो रहे है, लेकिन यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मानसिक दबाव के कारण हो रही आत्महत्याओं को लेकर अब सामाजिक तौर पर नयी चेतना को शुरू करने की जरूरत है. दूसरी ओर, जमशेदपुर झारखंड की आत्महत्या के मामले में राजधानी होती जा रही है, जिसको लेकर गंभीर चिंता करते हुए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.







