
जमशेदपुर : परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है. देश भर के छात्र- छात्राएं अब साल भर की पढ़ाई पर अपने अंतिम परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं. इधर देश के प्रधानमंत्री सोमवार को देशभर के छात्र-छात्राओं के साथ रूबरू हुए. जहां उन्होंने देश भर के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया. पीएम मोदी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए टेक्नोलॉजी पर विशेष महत्व देने पर जोर दिया. साथ ही परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें इसकी जानकारी दी. इधर जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी में छात्र-छात्राओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया.

कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने इसे एक बेहतर पहल बताया छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र- छात्राओं पर से परीक्षा का टेंशन खत्म होता है. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिए एक संदेश देने का काम किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि परीक्षा एक पड़ाव है, अंत नहीं.

दूसरी ओर, जमशेदपुर के मानगो में समोसा बेचने वाले कैलाश दास गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता ने प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया. वे प्रधानमंत्री के साथ सभागार में नयी दिल्ली में ही नजर आया. उसने सवाल भी पूछा. साकची के बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी का ही वह छात्र है. उसके पिता कैलाश दास गुप्ता ठेला लगाकर मानगो में अपने परिवार का जीविका चलाते है जबकि मां रेखा देवी हाउस वाइफ है. शुभम प्रधानमंत्री के साथ सवाल जवाब करते नजर आये. शुभम अपने पिता के काम में भी हाथ बंटाता है जबकि पढ़ने में भी वह तेज है.






