
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के पास खरकई नदी से रविवार को मिले शव की पहचान हरिपादो प्रामाणिक(45) के रूप में हुई है। हरिपादो प्रामाणिक रामजनम नगर के रोड नंबर एक में अपने भतीजे सुरेश प्रामाणिक के साथ रहता था. सोमवार को अखबार में छपी खबर के बाद उसके परिजन थाना पहुंचे और शव की पहचान की। भतीजा सुरेश प्रामाणिक ने बताया कि उनके चाचा को मिर्गी की बिमारी थी। अक्सर वह घर से गायब हो जाते थे। पिछले रविवार को वह शौच के लिए घर से निकले पर वापस नहीं आये। उन लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्हें लगा की वह वापस आ जाएंगे लेकिन वो घर नहीं आये। इधर, पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।







