
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत डिपो बस्ती निवासी जितेन दास के घर पर बुधवार देर रात चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. जितेन का परिवार किसी परिजन के श्राद्ध काम के लिए झींकपानी गया हुआ है. पड़ोसियों ने इसकी सूचना जितेन को दे दी है. वे जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. पड़ोसियों ने बताया कि जितेन अपने परिवार के साथ 2 दिन पहले ही श्राद्ध काम के लिए गए हुए. जब वे सुबह जागे तो देखा कि जितेन के घर का ताला टूटा हुआ है.
चोरों ने कुंडी तोड़ दी. पड़ोसी ने सोचा कि जितेन वापस आ गए हैं. जब उन्होंने घर के अंदर झांका तो देखा कि सारे सामान बिखरे पड़े हैं, अलमारी टूटी पड़ी है, अलमारी से सारा सामान पलंग पर बिखरा पड़ा है. फिलहाल जितेन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा कि चोरों ने क्या सामानों की चोरी की है.






