
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से अपना टिकट कैंसल कराकर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को किसी बड़े वाहन ने कुचल दिया, जिससे बीए सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. ठोकर मारने के बाद बड़ी गाड़ी मौके से भागने में कामयाब हो गया. घटना रविवार की रात करीब 11.30 बजे की है. आदित्यपुर-1 के रोड नम्बर 13 निवासी 55 वर्षीय सत्येंद्र दुबे अपने साले के साथ टाटानगर स्टेशन टिकट कैंसल कराने गए थे. लौटते वक़्त यह हादसा हो गया, जिससे सत्येन्द्र दुबे की मौत जो गई जबकि उनके साले अमरेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. मृतक सत्येन्द्र दुबे आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में ठेकेदार थे. घटना की सूचना मिलते ही घर के लोग अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वही धक्का मारने वाली बड़ी गाड़ी को कोई पता नही चल पाया है.
दूसरी ओर, कदमा थानाअंतर्गत टोल ब्रिज के पास रविवार की रात एक अज्ञात वाहन के धक्के से निजामुद्दीन नामक मजदूर की मौत हो गई। निजामुद्दीन शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 का रहने वाला था। बताया जाता है कि। निजामुद्दीन मजदूरी कर साइकिल से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी घायल अवस्था में उसे पुलिस लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची चाहे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।








