
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के सदर थानान्तर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पहली घटना गौरांगडीह के पास की है जहां पंजाब से बड़बिल जा रही 14 चक्का अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक को ठोकर मार दी, जिसमें ड्राईवर व खलासी घायल हो गए. वहीं दूसरी घटना हाट के पास घटी जब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साईकिल सवार घायल हो गया. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है तथा सभी की हालत स्थिर बतायी जा रही है.





