जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड निवासी मो आसिफ से पड़ोस में रहने वाले नशेड़ी ने रुपये छिनने का प्रयास किया. आसिफ द्वारा विरोध करने पर नशेड़ी ने उसके गर्दन पर चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया. जाते जाते उसने आसिफ को जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद आसिफ घायल अवस्था में ही थाना पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

आसिफ ने बताया कि वह भाड़े के घर में रहता है. पड़ोस में रहने वाले मो. अफरोज अक्सर नशा कर बस्ती में हंगामा करता है. सोमवार को वह उसके पास आया और छिनतई का प्रयास करने लगा. विरोध करने पर उसने अपने पास रखा चाकू निकाला और वार किया पहली बार वार करने पर वह चूक गया, दूसरी बार में चाकू गर्दन पर लगी. हालांकि वह छिनतई नहीं कर पाया. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रहा है. वैसे अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि हमलावर द्वारा उक्त इलाके में लगातार हमला किया जा रहा है और कई लोगों को शिकार बनाया जा चुका है. पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.






