
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित एक स्कूल में चौथी कक्षा के चार छात्र द्वारा दूसरी कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बुधवार को छात्रा के परिजन सोनारी थाना में शिकायत करने पहुंचे। हालांकि इस संबंध में थाना में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है। मामले को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) देख रही है। इस मामले में सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की ने बताया कि आठ साल की एक छात्रा जिसे उसी के स्कूल में पढ़ने वाले चौथी कक्षा के छात्रों द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट में डंडे से मारने की घटना सामने आ रही है। बच्ची के पेट में दर्द होने पर उसने इसकी शिकायत अपनी मासी से की। बच्ची ने बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाले लड़के उसके प्राइवेट पार्ट में मरते है। फिलहाल बच्ची के परिजन इस मामले में शिकायत नहीं करना चाहते है पर मामले सेक्सुअल एब्यूज का होने के कारण सी डब्ल्यू सी मामले कि जांच कर रही है।






