
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में अवैध रूप कोरेक्स बेचने वालों के विरुद्व छापेमारी अभियान अभी थमा नहीं कि जिला प्रशासन का डंडा डेंटराइट बेचने वालों पर सख्त हो गया है। जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत पर उप विकास अयुक्त कार्यालय में विशेष बैठक हुई। इसके बाद उपविकास आयुक्त आदित्य रंजन और सदर एसडीओ परितोष ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में शाम को जिला मुख्यालय के कई हाडवेयर दुकानों छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में डेंटराईट बरामद किया गया है.

छापेमारी को लेकर शहर में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार डेंटराईट पीने के चक्कर में नौनिहालों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. छोटे-छोटे बच्चे इस डेंटराईट के नशे में जकड़ते जा रहे हैं. अवैध रूप से डेंटराईट बेचने वालों को पकड़ने के लिए छापेमारी दल पहले बच्चे को नकली ग्राहक बनाकर भेजा था. ज्ञात हो की पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन का डेंटराईट के खिलाफ अभियान में आठ टीम बनाकर जिला प्रशासन ने छापामारी शुरू की है. चाईबासा की कई हार्डवेयर से लेकर किराने तक की दुकानों में छापामारी की जा रही है. छापामरी के दौरान कई दुकानों में डेंटराईट बेचने का खुलासा हुआ है. डेंटराइट मिलने पर प्रशासन ने किया कई दुकानों को सील कर दिया है. डीडीसी के नेतृत्व में एसडीओ, बीडीओ, सीओ ने छापामारी की.














