
चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के ग्रामीण इलाका कोकपाड़ा स्टेशन के पास शनिवार की दोपहर प्रखंड के अंधारिया गांव निवासी गौतम पात्र (62) की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार गौतम पात्र किसी काम से रेलवे ट्रेक पार कर रहा था इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है. सुचना पाकर चाकुलिया जीआरपी कोकपाड़ा स्टेशन पहुंचकर शव को कब्जे में कर चाकुलिया लायी है.घटना की सुचना पाकर मृतक की पत्नी पार्वती पातर स्टेशन पहुंचकर शव की पहचान की. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है .














