
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर चार की रहने वाली छोटी कुमारी नामक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि 1 माह पहले सौरभ नामक युवक से शादी हुई थी. युवती चाईबासा की रहने वाली है, और दोनों ने प्रेम विवाह किया था. लेकिन शादी के बाद कुछ दिन ठीक- ठाक चला. और अचानक पति- पत्नी के बीच झगड़ा और मारपीट शुरू हो गया. पहले तो ये दोनों अपने माता-पिता से अलग हुए, उसके बाद एक किराए के मकान रोड नंबर 4 में रहने लगे.

लेकिन यहां भी ज्यादा दिनों तक नहीं रह सके. दोनों पति- पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और पति सौरभ घर से भाग गया. पति के भागे अभी दो दिए ही हुए थे, इधर जब पति वापस नहीं लौटा तो पत्नी ने रस्सी के सहारे मौत को गले लगा ली. जब आज घर नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने झांककर घर के अंदर देखा तो नवविवाहिता रस्सी के सहारे सीलिंग फैन में लटकी हुई थी. हालांकि इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जहां मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. वैसे पुलिस मृतका के पति को खोज रही है.






